करोड़ों दिलो पर राज़ करने वाले इस शख्स ने, बॉलीवुड की जान दिलीप कुमार को पहचाना तक नहीं |

Share with Friends!!

  • Facebook
  • Twitter
  • Google+
  • Pinterest

करोड़ों दिलो पर राज़ करने वाले इस शख्स ने, बॉलीवुड की जान दिलीप कुमार को पहचाना तक नहीं | एक अब्बा जान ने अपने बच्चे का नाम मोहम्मद युसूफ खान रखा | इसी युसूफ को बॉलीवुड  दिलीप कुमार के नाम से जानती है | आज दिलीप के बारे में आपको ऐसा कुछ बताएँगे, जो शायद आप नहीं जानते होंगे |

Source

ये बात उन दिनों की है, जब दिलीप कुमार का दौर चलता था | वो प्लेन में सफर कर रहे थे |  उनकी बगल वाली सीट पर एक शख्स बैठा था | दिखने में वो काफी शिष्ट लग रहा था | दिलीप कुमार उनकी तरफ देखकर मुस्कुराए और कहा ‘हैलो’ और फिर कहा कि आप हिंदी सिनेमा देखते है ? उस शख्स का जवाब था  पिछले साल एक फिल्म देखी थी | दिलीप ने फिर कहा कि मै फिल्मो में काम करता हूं | उस शख्स ने कहा ओह बहुत अच्छे, आप फिल्मो में काम करते है | दिलीप को लगा जैसे वो शायद उनसे ऑटोग्राफ के लिए कहेंगे | दिलीप ने कहा जी मै एक एक्टर हूं |

Source

इसके साथ यात्रा भी समाप्त हुई और वो शख्स अपनी सीट से उठे | दिलीप फिर से उन्हें अपनी पहचान देना चाहते थे, उन्होंने फिर कहा जी मेरा नाम दिलीप कुमार है, आपके साथ सफर अच्छा रहा | इतना सुनते ही उस शख्स ने दिलीप कुमार से हाथ मिलाया और कहा थैंक यू, मै रतन टाटा हूं | दिलीप कुमार ने तब जाना कि ये कितनी बड़ी बात है जब आप बड़ा होने के बाद भी विनम्र बने रहते है |

loading...