पढ़ाई में है ज़ीरो, फिर भी रहेंगे हीरो

Share with Friends!!

  • Facebook
  • Twitter
  • Google+
  • Pinterest

पढ़ाई में है ज़ीरो, फिर भी रहेंगे हीरो | बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में कई सितारे ऐसे है जो आज कामयाबी के उस मुकाम पर खड़े है, जहां हर कोई पहुँचने के सपने देखता है | इनमे से कई सितारे तो गोल्ड मैडलिस्ट है लेकिन कई कलाकार ऐसे भी है, जिन्होंने या तो पांचवी कक्षा भी मुश्किल से पास की है या फिर स्कूल की पढाई ही नहीं की है |

Source

सबसे पहले आज की खूबसूरत कैटरीना कैफ लंदन में पैदा हुई और कई देश बदल चुकी है | देश बदलने की वजह से वो किसी स्कूल में नहीं जा पाई | उनके पास जो भी शिक्षा है, वो भी घर पर ही की है | कपूर खानदान की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर पांचवी पास है, छटी क्लास के दौरान उन्होंने पढाई छोड़कर, फ़िल्मी करिअर शुरू कर लिया | एक और हीरोइन बिपाशा बासु सिर्फ स्कूल तक गई है, उन्होंने कभी कॉलेज नहीं देखा |

Source

मॉडलिंग के ऑफर आने के बाद उन्होंने अपनी पढाई छोड़ दी थी | इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने भी स्कूल के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और वो आगे पढ़ नहीं पाई और फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा | ये जरुरी नहीं है कि सारे सितारे अनपढ़ है, ‘कहो न प्यार है’ फिल्म से रातो रात करोडो दिलो पर राज करने वाली अमीषा पटेल ने इकोनॉमिक्स में ग्रजुएशन किया है और वो गोल्ड मेडलिस्ट है |

loading...