बॉलीवुड  की फिल्म कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना सिखाती है, तभी ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेट हुई है

Next Article

Share with Friends!!

  • Facebook
  • Twitter
  • Google+
  • Pinterest

बॉलीवुड  की फिल्म कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना सिखाती है, तभी ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेट हुई है। आज कम बजट की फिल्मे कर उसे सफल बना रहे राजकुमार राव बॉलीवुड के उभरते सितारों में गिने जाते है। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘न्यूटन’ के चलते वो सुर्खियों में बने हुए है। वही यह फिल्म भारत की और से ऑस्कर में भी शामिल हो गई है। इसी क्रम में आगे चलते हुए राजकुमार राव के लिए एक और बड़ी ख़ुशी तब आई जब उनकी इसी फिल्म की हरियाणा कैबिनेट के मंत्रियो के बीच में स्पेशल शो हुआ।

Source

अधिकारियो, कर्चारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही पर चोट करती इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग चंडीगढ़ में हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों व अधिकारियो के साथ डीटी सिनेमा में इसका विशेष शो देखा। अपनी अलग पहचान बना चुके राजकुमार राव आज हर जगह अपनी सफलता का परचम लहरा रहे है।

Source

उन्होंने फिल्म ‘लव,सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड में कदम रखा, और उनकी फिल्म ‘काय पो छे’ से असली पहचान भी मिल गई। उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया। यही से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। 

Next Article
loading...